फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में फ ायरिंग, तीन लोग घायल

Thu, 05 Feb 2015 12:09 AM IST
ककराला/अलापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रंजिशन दो गुटों में मारपीट और फायरिंग हुई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोली चलाने और तोड़फ ोड़ करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घायल पक्ष की ओर से मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, तसवीर अहमद टेंपो से बदायूं जा रहे थे। आरोप है कि पश्चिम पुल पर दूसरे गुट ने टेंपो रोककर उनकी पिटाई कर दी। यह खबर सुनकर उनके समर्थक भी आ गए। दोनों ओर से फायरिंग होनेे लगी।
सूचना पर चौकी इंचार्ज राजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तो पुलिस को देख फायरिंग करने वाले भाग गए। मारपीट मेें घायल असद (25), तनवीर (55), नवाबुल (45) को पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया, जहां पर अरशद की हालत गंभीर बनी हुई है। तनवीर उर्फ  अली बाबा ने आरोप लगाया कि घर पर धावा बोलकर उनकी हत्या का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि चार रोज पहले तसवीर अहमद के दामाद बब्लू और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति में टेंपो स्टैंड पर मारपीट हुई थी, उसी झगड़े को लेकर बुधवार को दोनों ओर के लोग आमने-सामने आ गए। खबर लिखे जाने तक दूसरे पक्ष के लोग थाने नहीं पहुंचे थे। अलापुर के एसओ जीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शमसाद, जहीरुल, असगर अली, कफील के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें