कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजानपुर निवासी बादाम सिंर के 20 वर्षीय बेटे
जसवीर को गांव का ही राकेश यादव और उसके पांच साथी शुक्रवार की रात घर से
बुलाकर ले गए थे। देर रात तक जसवीर घर नहीं पहुंचा तो पिता बादाम सिंह
परिवार के साथ राकेश के घर पहुंचे। राकेश के घर पर जसवीर की लाश पड़ी थी।
जसवीर के शरीर पर सात गोलियां मारी गई थीं। बताते हैं कि आरोपियों ने
परिवार वालों पर भी तमंचे तान दिए। शोर मचाने पर सभी भाग गए।
सूचना
मिलने पर प्रभारी कोतवाल कश्मीर सिंह मौके पर पहुंचे। जसवीर की मां चमेली
देवी की तहरीर पर पुलिस ने राकेश, गौरव, अतुल, लालू, कुन्नू, हरवीर के
खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है
कि गोली किस शस्त्र से चलाई गईं। सूत्रों के अनुसार छाती में 315 बोर की दो
गोली फंसी मिलीं, जबकि तीन गोली आरपार हो गई थीं। दो गोली हाथ पर लगी
मिलीं।