फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोरी का मामला दो पक्षों में फायरिंग

Fri, 13 Mar 2015 12:24 AM IST
मुजरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव सिरकी खेड़ा में भैंस चोरी के विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। फायरिंग और पथराव में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। दोनों ओर से मिली तहरीर पर के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सिरकी खेड़ा निवासी फतेहसिंह की पिछले दिनों घेर से भैंस चोरी हो गई थी। फतेहसिंह गांव के ही एक पक्ष पर भैंस चोरी का आरोप लगा रहे थे। इसी को लेकर बुधवार रात दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। फायरिंग में एक पक्ष के फतेहसिंह, सोनपाल, जुगेंद्र दूसरे पक्ष के ऋषिपाल, भूरे और सोमेंद्र घायल हो गए। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने फतेहसिंह, सोनपाल, जुगेंद्र, ऋषिपाल, भूरे और सोमेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें