फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों में आग, लाखों का नुकसान

Sun, 16 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरा पुख्ता में अग्नि दुर्घटना, पांच मवेशी बुरी तरह झुलसे
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बमुश्किल पाया आग पर काबू

तहसील क्षेत्र के गांव सेहरा पुख्ता में रविवार दोपहर को हुए अग्निकांड में चार घरों में लगी आग से करीब सात लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। अग्निकांड में चार मवेशी बुरी तरह से झुलस गए। गांव वालोें ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। खबर मिलने पर तहसील प्रशासन की टीम ने गांव पहुंच कर आग से हुई क्षति का आंकलन किया है।
विज्ञापन

दातागंज तहसील के गांव सेहरा पुख्ता में रविवार दोपहर घूर से उठगी चिंगारी ने गांव के रामनाथ के घर को चपेट में ले लिया। तेज हवाओं की वजह से आग ने विकराल रूप ले दिया। देखते ही देखते पड़ोसी प्रेमपाल, चंद्रपाल और गंगाराम के घरों को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया। गांव के लोगों ने पंपिंग सेट के जरिये जब तक आग पर काबू पाया चारो घरों में नकदी, जेवर, अनाज, कपड़े आदि समेत करीब सात लाख रुपये का सामान राख हो चुका था। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में चार मवेशी बुरी तरह से झुलस गए हैं। खबर मिलने पर तहसीलदार मनोज प्रकाश ने गांव पहुंच कर राजस्व टीम के साथ क्षति का आंकलन किया। उन्होंने बताया कि अग्नि पीड़ितों को हर संभव आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें