पुलिस ने धोखाधड़ी से प्लाट का बैनामा कराने के मामले में दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में अतर सिंह निवासी परसौना ने बताया कि उन्होंने एक प्लाट खरीदा था। उसका बैनामा देवेश चंद्र निवासी मोहल्ला अकबराबाद ने धोखाधड़ी से कर दिया। इस संबंध में पीड़ित ने मीरा देवी, वीरावती, देवेशचंद्र, गिरधारी और आराम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।