फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में 31 लोगों के खिलाफ एफआईआर 

Sun, 11 Dec 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विभाग ने 88 बकायेदारों को सेक्शन थ्री का नोटिस दिया
 बिजली विभाग ने अभियान के दौरान 31 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। इन लोगों के कनेक्शन बकाया में काटे जा चुके थे। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभियान के दौरान 88 बकायेदारों को सेक्शन थ्री के तहत नोटिस भी दिए गए हैं। इन लोगों पर विभाग का 11 लाख बाकी है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने रविवार को वजीरगंज और कुंवरगांव में अभियान चलाया। वजीरगंज के गांव रहडिय़ा में 22 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। कुंवरगांव के गांव अर्सिस बर्खिन में नौ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। अभियान के दौरान बकाया अदा न करने वाले 94 कनेक्शन काट दिए गए। 18 नए कनेक्शन दिए गए। 39 लोगों ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें