फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में जमानत के दौरान दो पक्ष भिड़े अफरा-तफरी, तीन हिरासत में

Mon, 09 Feb 2015 12:53 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुचलका पाबंद किए गए दो पक्ष रविवार को जमानत के लिए एसडीएम कोर्ट पहुंचे। यहां तहसील सदर में दोनों पक्ष भिड़ गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। बाद में पहुंची पुलिस तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरैया में शनिवार को दो पक्षों में फायरिंग हो गई थी। पुलिस ने एक पक्ष के जिला पंचायत सदस्य आजम के भाई अकरम समेत मुन्नू, गुड्डा और दूसरे पक्ष के बिलाल, इजहार को मुचलका पाबंद किया था। यह सभी लोग रविवार को तहसील सदर में जमानत के लिए पहुंचे थे। यहां भी दोनों के बीच झड़प हो गई। जिला पंचायत सदस्य आजम का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके भाई को जान से मारने की नीयत से पहुंचे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें