फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से मारपीट, गोद से गिरकर मासूम की मौत

Thu, 13 Jul 2017 11:11 PM IST
सहसवान।
विज्ञापन
Female assault, falling off lap death of innocent - फोटो : Female assault, falling off lap death of innocent
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव टोंटपुर करसरी में मारपीट के दौरान महिला की गोद से गिरकर दो साल के बच्चे की मौत हो गई। मारपीट प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर हुई थी। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।      
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली के गांव टोंटपुर करसरी निवासी कालीचरन पुत्र बहोरी को आवासीय प्लॉट पट्टे पर मिला था। मंगलवार को गांव पहुंच कर राजस्व विभाग की टीम ने प्लॉट की पैमाइश करने के बाद इस पर कालीचरन को कब्जा दिला दिया। बुधवार को कालीचरन की पत्नी अमरवती प्लॉट पर पहुंची। उसकी गोद में उसका दो साल का बेटा भी था। आरोप है कि यहां जयपाल पुत्र चिरंजी, सरोज पत्नी जयपाल और प्रेमपाल पुत्र सोहनलाल झोपड़ी डालकर प्लॉट पर अवैध कब्जा कर रहे थे। अमरवती ने इसका विरोध किया। इस पर तीनों ने उसे पीट दिया। मारपीट के दौरान अमरवती की गोद से उसका दो साल का बेटा जमीन पर गिर गया। इसी दौरान सरोज ने अमरवती को धक्का दे दिया। इससे वह अपने बेटे के ऊपर गिर गई। इसमें दो साल के मासूम की मौके पर मौत हो गई। शोर होने पर गांव के कई लोग मौके पर जमा हो गए। इसी दौरान मारपीट के आरोपी यहां से भाग निकले। कालीचरन की तहरीर पर पुलिस ने सरोज, जयपाल और प्रेमपाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर इंद्रेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें