फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की गोली मारकर हत्या

Sat, 22 Apr 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कादरचौक (बदायूं)।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

-शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम      
-मृतक के परिवार वालों का किसी तरह की रंजिश से इंकार      
थाना क्षेत्र के गांव लोकी नगला में शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के परिवार वाले किसी तरह की रंजिश से इंकार कर रहे हैं। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुजुर्ग किसान खेत पर नलकूप की रखवाली कर रहा था।      
कादरचौक थाने के गांव लोकी नगला निवासी अंगद (70) पुत्र मोतीलाल के खेत में नलकूप है। अंगद अक्सर नलकूप पर रखवाली करने के लिए वहीं सो जाया करते थे। शुक्रवार रात भी अंगद नलकूप पर पड़ी झोपड़ी पर सोए हुए थे। रात में किसी वक्त हमलावरों ने अंगद की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। यहां खून में लथपथ अंगद का शव पड़ा था। किसानों ने अंगद के परिवार वालों को खबर दी। वह भी मौके पर आ गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के परिवार वाले किसी से रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन

      वहीं, कादरचौक पुलिस ने अंगद का शव कब्जे में लेने के बाद सील करके पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। यहां उसके शव की घंटों दुर्दशा होती रही। जिला अस्पताल में शव वाहन होने के बावजूद शव को खींच कर एक्स-रे रूम में ले जाया गया। यहां भी करीब एक घंटे तक अंगद का शव पड़ा रहा। मानवीय संवेदनाओं को दरकिनार करते हुए एक्स-रे के बाद शव को रिक्शे से पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। शव का पोस्टमार्टम तीन घंटे देरी से हो सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें