फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से  किसान की मौत

Mon, 21 Nov 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
बदायूं-बिसौली रोड पर कस्बा वजीरगंज में ब्लाक कार्यालय के सामने रोडवेज की अनुबंधित बस की टक्कर से किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद बस का चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। जाम की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने शव और बस को हटा कर यातायात सामान्य किया। 
विज्ञापन

वजीरगंज थाने के गांव चिंजरी निवासी सुमेरी लाल (40) पुत्र दर्शन लाल सोमवार को खाद खरीदने के लिए वजीरगंज आया था। वह बाजार की ओर जा रहा था। रास्ते में ब्लाक कार्यालय के पास बिसौली की ओर से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने सुमेरी को रौंद दिया। बस का पहिया सिर से उतरने की वजह से सुमेरी की मौके पर मौत हो गाई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है। सुमेरी का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें