फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बनाकर 1.50 लाख की लूटपाट

Tue, 02 Aug 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वजीरगंज पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध मान रही
विज्ञापन

 वजीरगंज थाने के गांव बगरैन में सोमवार रात आधा दर्जन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने गांव के धर्मवीर के घर पर धावा बोल दिया। पूरे परिवार को हथियारों के बल पर कब्जे में लेने के बाद बदमाशों ने यहां से 35 हजार रुपये नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल लूट लिया। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना तो किया लेकिन घटना को संदिग्ध करार दिया है। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। 
वजीरगंज थाने के गांव बगरैन के धर्मवीर पुत्र श्याम लाल की गांव में ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। दुकान के ऊपर ही इसका घर बना हुआ है। सोमवार रात आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश घर में लगा एक जंगला तोड़कर घुस आए। आहट होने पर जब धर्मवीर जागा तो बदमाशों ने उसे हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद धर्मवीर की पत्नी और बच्चों को भी बदमाशों ने कब्जे में ले लिया। पूरे परिवार को कब्जे में लेने के बाद बदमाशों ने घर में करीब एक घंटे तक लूटपाट की। यहां से 35 हजार रुपये नगदी और जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल लूट लिया।
विज्ञापन

घर में लूटपाट करने के बाद बदमाश धर्मवीर की दुकान में घुस गए। दुकान में से भी चोरों ने हजारों रुपये का माल लूट लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग गए। इसके बाद धर्मवीर और उसके परिवार वालों ने शोर मचाया तब आसपास के लोग आ गए। खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। एसओ नरेश पाल कश्यप का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। इसकी पड़ताल की जा रही है।
------
कमेटी चलाने का काम करता है धर्मवीर
बगरैन। धर्मवीर कमेटी चलाने का काम करता है। इसका मुखिया वही है। कमेटी में शामिल लोग रोज किस्त के रूप में उसके पास कुछ रुपये जमा करते थे। एक महीने में कमेटी के किसी एक सदस्या को यह पूरी रकम देने की व्यवस्था होती है। रुपये धर्मवीर के पास ही जमा किए जाते थे। बताते हैं कि जल्द ही कमेटी उठने वाली थी। एक महीने में जमा की गई रकम धर्मवीर को कमेटी के किसी एक सदस्य को देनी थी। उससे पहले ही उसके घर में लूट की वारदात हो गई। इसी वजह से पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

-----
मामले में जांच की जार ही है। सच क्या है सामने आ जाएगा। पूरी घटना के बारे में मैनें एसओ वजीरगंज से जानकारी ली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा गया है।
-संजय राय, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें