फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को गन प्वाइंट पर  लेकर डेढ़ लाख की डकैती

Wed, 17 Aug 2016 11:23 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विरोध करने पर गृहस्वामी और उसके पुत्र को पीटा
 थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव मुगर्रा में आठ-नौ बदमाशों ने एक घर में लोगों को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया। बदमाश 25 हजार रुपये समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल लूट ले गए। विरोध करने पर मकान मालिक और उसके बेटे को पीटा। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज किया। 
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मुगर्रा के रामनारायन के घर में मंगलवार को वह, उनकी पत्नी मुन्नी देवी, बेटा किशोरी उर्फ पप्पू और पुत्रवधु थे। रात करीब एक बजे आठ-नौ बदमाशों ने उन लोगों को गन प्वाइंट पर ले लिया। इससे पहले कोई संभल पाए सभी बदमाशों के निशाने पर थे। बदमाशों ने घर में रखे 25 हजार रुपये, सोने की दो जंजीर, कुंडल और मोबाइल समेत करीब डेढ़ लाख का माल लूट लिया। विरोध करने पर पिता-पुत्र को पीटा और फिर चार लोगों को बांधने के बाद आसानी से भाग गए। बदमाशों के जाने के किसी तरह से छूटे घरवालों ने रात में मामले की सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस सुबह 10 बजे के करीब मौके पर पहुंची। साथ ही तहरीर भी दी गई। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
लूट की घटना की सूचना सीयूजी नंबर पर करीब नौ बजे मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। 
-प्रदीप यादव, एसओ, फैजगंज बेहटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें