फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीए में फर्जी दाखिला  करा 2.48 लाख हड़पे

Wed, 31 Aug 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 फर्जी दाखिले कराकर छात्रवृत्ति हड़पने वाले गैंग ने वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गौटिया गरगइया के प्रताप सिंह नाम के छात्र के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियां हासिल कर लीं। इनके जरिए उसका दाखिला अमरोहा के एक मैनेजमेंट कॉलेज में एमबीए में करा दिया और छात्रवृत्ति के रूप में मिले 2.48 लाख रुपये हड़प लिए। इस बारे में पता लगने पर छात्र अमरोहा के थाना रजतपुर में शिकायत करने पहुंचा। यहां पुलिस ने उसे तीन दिन बिठाए रखा। छात्र ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों समेत डीजीपी से कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाने के गांव गौटिया गरगइया के प्रताप सिंह पुत्र डाल चंद्र दलित जाति का है। उसने एमए में दाखिला लेने के लिए बरेली के आंवला स्थित रामबहादुर लोहिया डिग्री कॉलेज में प्रवेश फार्म डाला था। कॉलेज ने उसका फार्म यह कहते हुए निरस्त कर दिया कि एक बार में दो पीसी कोर्स नहीं किए जा सकते। वह पहले से अमरोहा के एक मैनेजमेंट कॉलेज से एमबीए कर रहा है। हालांकि, प्रताप सिंह वर्ष 12-13 में एक बार एमबीए कर चुका था। इसके बावजूद दूसरी यूनीवर्सिटी से संबद्ध विद्यालय में उसका दाखिला करा दिया गया। इस बारे में प्रताप सिंह को पता लगा तो उसने संबंधित कॉलेज से संपर्क किया। यहां उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
इसके बाद छात्र ने अमरोहा के थाना रजतपुर में फर्जीबाड़ा कर 2.48 लाख रुपये छात्रवृत्ति हड़पे जाने की शिकायत की। धनराशि जोया की एक बैंक में प्रताप सिंह के नाम से फर्जी खाता से निकाली गई। उसकी तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा उसे ही तीन दिन तक थाने में बैठाए रखा गया। प्रताप सिंह ने उच्च अधिकारियों समेत डीजीपी से मामले में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें