फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यापारी से लूट का खुलासा, पांच बदमाश गिरफ्तार

Sun, 14 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। 
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसओजी को मिली कामयाबी, नगदी और असलह बरामद
विज्ञापन

सात मई को दवा व्यापारी से हुई थी सवा लाख की लूट

दवा व्यापारी रोहित गोयल से हुई लूट का खुलासा कर एसओजी और पुलिस टीम ने पांच बदमाश गिरफ्तार कर उनसे नगदी, असलहे और लूट में इस्तेमाल सेंट्रो कार बरामद की है। गिरफ्तार बदमाशों ने इससे पहले भी लूट की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। वर्क आउट करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी चंद्र प्रकाश ने पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। 
शहर के दवा व्यापारी रोहित गोयल सात मई को वजीरगंज से वसूली कर अपनी मारुति वैन से लौट रहे थे। वैन ड्राइवर शोएब चला रहा था। वजीरगंज थाना क्षेत्र में वनकोटा गांव के पास सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने सवा लाख रुपये और दो मोबाइल लूट लिए थे। बदमाशों ने व्यापारी की वैन कार पर फायरिंग भी की। घटना का जल्द खुलासा करने के लिए एसएसपी ने एसओजी टीम के साथ इंस्पेक्टर सिविल लाइंस और सर्विलांस टीम को लगाया था। रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिविल लाइंस क्षेत्र में नौशेरा के पास स्थित फैक्ट्री के खंडहर में कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। आरिफ  पुत्र मुजाहिद निवासी गभियाई, जुबैर पुत्र महताब निवासी खिरिया रहलू थाना अलापुर, कासिफ पुत्र अरशद खां निवासी फरसोरी टोला, फिरोज पुत्र रहीश निवासी मोहल्ला कबूलपुरा और शोएब पुत्र साकिर निवासी वैदो टोला मीराजी चौकी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में खुलासा हुआ कि शोएब कई साल से रोहित गोयल के यहां ड्राइवर था। उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। बदमाशों के पास से पुलिस ने एक सेंट्रो कार, एक तमंचा, दो कारतूस, लूट के दो मोबाइल, 65500 रुपये नगदी और फर्जी नंबर की नंबर प्लेट बरामद की है। एसएसपी चंद्र प्रकाश ने पुलिस टीम में शामिल स्वाट इंस्पेक्टर आरजी शर्मा, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजीव शर्मा, एसआई संदीप तोमर, कांस्टेबल लोकेंद्र सिंह, आरिफ, दिनेश और चालक यशवीर सिंह को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने का ऐलान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें