फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘छोटे महंत’ की तलाश के लिए गंगा में उतारे गोताखोर

Mon, 12 Jun 2017 11:04 PM IST
उझानी।
विज्ञापन
police
विज्ञापन
पिपरौल की मढ़ी के महंत ने दर्ज कराई थी चेले की गुमशुदगी की रिपोर्ट      
विज्ञापन

कोतवाल की मौजूदगी में सोमवार को पूरे दिन चला तलाशी अभियान    
पंद्रह दिन से गायब है छोटा महंत शीलेंद्र, तीन लोगों से पूछताछ      
कछला में कटरी से जुड़े गांव पिपरौल की मढ़ी के छोटे महंत शीलेंद्र की गुमशुदगी के मामले ने दो दिन पहले उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं, आशंका के चलते पुलिस ने सोमवार को नाविकों और गोताखोरों को बुलाकर गंगा में सर्च अभियान भी चलाया। जलस्तर अधिक होने की वजह से पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।      
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में पिपरौल मढ़ी के छोटे महंत शीलेंद्र (35) की गुमशुदगी का मामला छह जून को मढ़ी के मुख्य महंत रामदास के पहुंचने पर सामने आया था। रामदास पिछले महीना सीतापुर जिले में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। उन्होंने लौटकर ग्रामीणों से कई ऐसे लोगों से भी बात की जिनका मढ़ी पर आना-जाना था। कछला चौकी इंचार्ज जयपाल सिंह को भी रामदास ने शीलेंद्र की गुमशुदगी से अवगत कराया। उसी दिन कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कर ली गई। तहकीकात में जुटी कछला चौकी पुलिस को पिपरौल के ही तीन-चार लोगों पर शक हुआ तो दो दिन पहले उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए गए तीनों लोगों ने क्या बताया, यह तो पुलिस ने नहीं बताया लेकिन रविवार शाम को अचानक पुलिस पिपरौल के पास गंगा किनारे पहुंची। गायब छोटा महंत मूलत: बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा शहजादनगर के रहने वाले  हैं। सोमवार सुबह प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल पुलिस फोर्स के साथ पिपरौल घाट पर पहुंचे। उनके साथ नाविक और गोताखोर भी थे। दोपहर बाद तक गंगा में तलाशी अभियान चला। जलस्तर अधिक होने की वजह से गोताखोरों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। चौकी इंचार्ज जयपाल सिंह ने बताया कि हर बिंदु पर तहकीकात और खोजबीन चल रही है। जल्द ही सबकुछ साफ हो जाएगा।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें