फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव कुएं में मिला

Thu, 05 Mar 2015 11:33 PM IST
वजीरगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से बुला कर ले जाए गए एक युवक का शव दूसरे दिन कुएं में मिला है। परिवार वालों का आरोप है कि उसके पास 12 हजार रुपये की नगदी थी भी। मृतक के पिता की ओर से नामजद तहरीर दी गई है। युवक बुधवार शाम से लापता था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नदवारी निवासी नरेशपाल (32) पुत्र सोहनपाल को बुधवार शाम गांव का ही छविराम घर से बुला कर ले गया था। इसके बाद नरेश घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं लगा। छविराम से नरेश के बारे में पूछने पर वह गोलमोल जवाब देता रहा। गुरुवार को जब परिवार वालों ने छविराम पर दबाव बनाया तो उसने नरेश का शव अपने नलकूप के कुएं में पड़ा होने की बात कही। परिवार वालों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कुएं से निकलवा लिया। नरेश के पिता सोहनपाल का कहना है कि नरेश के पास 12 हजार रुपये की नगदी भी थी। उन्होंने छविराम पर नरेश की हत्या का आरोप लगाया है। इधर, छविराम का कहना है कि नलकूप में चारपाई पर वह दोनों बैठे थे, तभी नरेश फिसल कर कुएं में मिल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें