- बिसौली में इस्लामनगर रोड पर हुआ सड़क हादसा
नगर में इस्लामनगर रोड पर बाइक की टक्कर से रिटायर्ड पोस्टमास्टर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसा गुरुवार सुबह हुआ।
बिसौली नगर में इस्लामनगर रोड पर रहने वाले 70 वर्षीय भगवान दास रिटायर्ड पोस्टमास्टर थे। गुरुवार सुबह को वह रोज की तरह मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। इस्लामनगर रोड पर उनको बिसौली की ओर से जा रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में भगवानदास की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मय बाइक के मौके से भाग निकला। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमास्टर की मौत से उनके परिवार में कोहराम है।