फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों के कब्जे से भूमि नहीं हुई  मुक्त तो करेंगे सामूहिक आत्मदाह

Wed, 11 May 2016 11:50 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगरिया खनू के किसानों ने अब शासन से लगाई गुहार
तमाम बार शिकायतों के बाद भी दबंगों पर नहीं हुई कार्रवाई
 तहसील क्षेत्र के गांव नगरिया खनू में कई किसानों की सैंकड़ों बीघा कृषि भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। शासन-प्रशासन से भूमि को मुक्त कराने की फरियाद करते पीड़ित किसान दुखी हो चुके हैं। अब उन्होंने कहा है यदि प्रशासन उनकी भूमि को दबंगों से मुक्त नहीं कराता है, तो वह स्वयं जमीन को मुक्त कराएंगे। अगर फिर भी बात नहीं बनी तो सामूहिक रूप से आत्मदाह कर लेंगे। 
जन सुनवायी शिकायत निवारण प्रणाली उत्तर-प्रदेश को डीएम के माध्यम से भेजे गए पत्र में गांव नगरिया खनू निवासी राजपाल, रामवीर सिंह, ज्ञानदीप, धर्मपाल सिंह आदि किसानों ने कहा है कि भूमि गाटा संख्या 587, 583, 584. 580, 582, 548, 508, 509, 510, 259, 517, 892, 894, 898, 848, 691, 903 ,856, 899, 901 ,855, 853, 852 आदि पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। वह दबंगों से भूमि को मुक्त कराने के लिए तमाम बार शासन-प्रशासन को पत्र दे चुके हैं। 26 जून 2014 को डीएम ने राजस्व की टीम को भेजकर भूमि को मुक्त कराने के  आदेश दिए थे। राजस्व टीम ने भूमि को मुक्त नहीं कराया, लेकिन रिपोर्ट मुक्त कराने की दे दी। कमिश्नर के आदेश पर भी प्रशासन ने भूमि को मुक्त नहीं कराया। पत्र में इन सभी शिकायतोंकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी भूमि को जल्द मुक्त नहीं कराया तो वह खुद ही उसे मुक्त कराएंगे। फिर भले ही उन्हें संघर्ष का रास्ता क्यों न अपनाना पड़े या फिर सामूहिक रूप से आत्मदाह करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जमीन दबंगों के कब्जे में है, ऐसी शिकायतें मिली हैं। जब भी टीम पैमाइश को जाती है, तो विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जल्द ही राजस्व और चकबंदी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराकर भूमि को दबंगों से मुक्त कराया जाएगा। -ओपी तिवारी, एसडीएम, दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें