फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में हालात पर  नहीं हो पाता काबू

Mon, 19 Sep 2016 11:43 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
दिन में हालात पर  नहीं हो पाता काबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

उपरैला में दूसरे दिन चार थानों की पुलिस, दो सीओ रहे तैनात
डीजे पर डांस को लेकर हुआ था दो समुदायों में विवाद
 थाना क्षेत्र के गांव उपरैला में दूसरे दिन भी तनाव रहा। हालात के मद्देनजर दो सीओ और चार थानों की पुलिस पीएसी के साथ गांव में जमे रहे। एक पक्ष के खिलाफ पुलिस ने रात में ही मारपीट और लूटपाट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। जाहिर है कि दो समुदायों के बीच अगर टकराव दिन में हुआ होता तो हालात पर आसानी से काबू पानी मुश्किल हो जाता।
उपरैला गांव निवासी निसार के पुत्र अंसार की सोमवार को बारात जानी थी। रविवार रात गांव में दावत चल रही थी। यहां डीजे लगाया गया था। निसार पक्ष के एक व्यक्ति ने गांव के ही बबलू पुत्र पप्पू को डीजे पर डांस करने के लिए खींच लिया। इसका निसार पक्ष के कुछ लोगों ने विरोध कर बबलू को धक्का दे दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में टकराव हो गया। दोनों ओर से पथराव और फायरिंग हुई। इसमें 10 लोग जख्मी हो गए। टकराव दो समुदायों के बीच का होने की वजह से रात में ही एसपी सिटी अनिल यादव कई थानों की फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव में तनाव के मद्देनजर भारी फोर्स तैनात रहा। सीओ सहसवान, सीओ सिटी और सीओ उझानी भी गांव में कैंप करते रहे। चार थानों की पुलिस के साथ यहां पीएसी भी लगाई गई है। अधिकारियों का दावा है कि हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं।
विज्ञापन

----
निसार की ओर से दर्ज कराया गया मुकदमा
अलापुर। निसार ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि गांव के ही राजू पुत्र महेश, बबलू पुत्र पप्पू, सुखदेव पुत्री चुन्नी डीजे बंद कराने पहुंचे थे। विरोध करने पर इन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट की। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें