गौर गांव में विवाहित की जल कर मौत के बाद जांच में जुटी गौर पुलिस ।
गौर कस्बे में सोमवार दोपहर 25 वर्षीया एक विवाहिता रहस्यमय परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई। जब तक लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों का कहना है कि दोपहर के समय वह घर में अकेली थी। इसी बीच अपने ऊपर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा ली। सूचना पाकर सीओ हर्रैया गौर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
गौर कस्बे के रहने वाले उमाकान्त (27) पुत्र दरगाही की शादी पांच वर्ष पहले गोंडा जिले के छपिया थाना के ककरघटा गांव की गुड़िया (25) के साथ हुई। किसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच रिश्ते बिगड़ गए। उनमें अक्सर विवाद होता रहता था। पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध न होने पर दो वर्ष पहले मायके चली गई।
कुछ दिनों के बाद विदाई के लिए गोंडा न्यायालय में परिवार वाद दाखिल कर दिया। इस पर लड़के पक्ष के लोगों ने छपिया पुलिस की मदद से सुलह समझौता करके गुड़िया की विदाई कराई। अभी एक माह ही बीते कि दोनों में फिर विवाद हुआ। पुलिस ने मृतका के पिता राम औतार की तहरीर पर पति उमाकांत समेत पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।