फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने थाने पर रोका गांव छोड़ रहा परिवार

Tue, 30 Dec 2014 12:19 AM IST
कादरचौक।
विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों के खौफ से कादरचौक क्षेत्र के गांव ललुआ नगला के मजरा सिमरा का एक दलित परिवार के गांव छोड़कर जाते समय सक्रिय हुई पुलिस को पता लगा तो दलित परिवार को थाने पर रोक लिया गया। बाद में पुलिस ने इस परिवार को गांव पहुंचा दिया। एसओ एपी सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सिमरा में हरीराम जाटव का परिवार रहता है। हरीराम के दरवाजे पर दीवार खड़ी कर दबंगों ने इनका रास्ता बंद कर दिया है। कई बार हरीराम ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने दबंगों पर कार्रवाई नहीं की। पुलिस की बेरुखी के चलते सोमवार को हरीराम ने परिवार समेत गांव छोड़ दिया। सामान को डनलप में भर कर जाने के दौरान पुलिस को बारे में पता लगा तो हरीराम को थाने पर रोक लिया गया। यहां पुलिस ने सभी को समझा-बुझा कर फिर से गांव पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें