फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी पुलिस ने क्राइम ब्रांच बरेली का वापस भेजा वारंट

Tue, 05 Sep 2017 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजीसी ( क्रिमनल) साधना शर्मा हत्याकांड में मृतका की बहन की शिकायत पर आरोपी बनी पीसी शर्मा की पत्नी और श्रवण कुमार गुप्ता समेत तीन लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट उझानी कोतवाली पुलिस ने वापस क्राइम ब्रांच बरेली को भेज दिए हैं। करीब 20 दिन तक कोतवाली पुलिस के पास रहे वारंट के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम हो गई थी। 
विज्ञापन

पिछले साल 23 मई को बदायूं रोड पर स्कूटी सवार एडीजीसी साधना शर्मा की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में मृतका की बहन विपर्णा गौड़ ने साधना के करीबी रहे पीसी शर्मा समेत आठ लोगों को नामजद कराया था। बाद में विपर्णा ने कोर्ट में पीसी शर्मा की पत्नी कमलेश, उझानी निवासी श्रवण कुमार गुप्ता और उसकी पत्नी श्रद्धा गुप्ता के खिलाफ हत्याकांड से जुड़े सबूत पेश किए थे। 
कोर्ट ने श्रवण, कमलेश और श्रद्धा के खिलाफ 14 अगस्त को गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए। अगले दिन ही वारंट उझानी कोतवाली पहुंचे।       
तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कोशिश पर उठे सवालों के बीच प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल ने बताया कि श्रद्धा और श्रवण के बारे में तहकीकात में पता लगा कि दोनों फरार हैं। जबकि कमलेश के घर पर पुलिस को ताला लटका मिला। सूत्रों की माने तो वारंट के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर मामला पुलिस के अफसरों के संज्ञान में पहुंच गया। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को वारंट वापस क्राइम ब्रांच बरेली को भेज दिए हैं। बता दें कि हत्याकांड की विवेचना बरेली की क्राइम ब्रांच के इंसपेक्टर एमपी सिंह पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें