इंटरनेट के जरिए ठगी करने वाले अंतराष्ट्रीय गिरोह के दो और सदस्यों की साइबर क्राइम सेल को तलाश है। हशमत और शादाब की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस भी फरार ठगों को ट्रेस करने में जुट गई है।
क्राइम ब्रांच ने पिछले दिनों ठगी के एक मामले में पपगांव के शहमत को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था। हशमत के नाम से 17 बैंक खातों से 40 लाख रुपये के लेनदेन का पता लगा था। इससे पूछताछ के आधार पर मंगलवार को संग्रामपुर के शादाब को भी गिरफ्तार कर लिया गया। साइबर क्राइम सेल के सूत्रों की मानें तो गुलफाम और बबलू की तलाश की जा रही है। इनकी गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस से भी मदद मांगी गई है। स्थानीय पुलिस भी दोनों ठगों को ट्रेस करने में जुटी हुई है।