दातागंज पुलिस ने पांच हजार का इनामी बदमाश अफीम के साथ पकड़ा है। पकड़े गए बदमाश के पास से 100 ग्राम अफीम, तमंचा और जिंदा कारतूस मिले हैं।
सोमवार को एसपी सिटी कमल किशोर ने पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से घटना का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार शाम अलापुर प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नवादा स्थित अमरूद की बगिया में एक व्यक्ति अफीम लेकर पहुुंचने वाला है। मुखबिर की सूचना पर अलापुर थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने दरोगा धर्मपाल सिंह, प्रमोद कुमार, सुजीत सिंह और राजेंद्र कुमार के साथ दबिश देकर अलापुर निवासी रवि उर्फ रविया को पकड़ लिया। आरोपी के पास से एक किलो 100 ग्राम अफीम, तमंचा और पांच जिंदा कारतूस मिले। जिले के थानों में आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती, हत्या, छिनैती के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। सात दिन पहले आरोपी की पत्नी रीना को भी पुलिस ने कच्ची शराब की तस्करी करने के मामने में जेल भेजा था।