फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल की रखवाली कर रहे  दो युवकों को गोली मारी

Sun, 11 Sep 2016 11:49 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नहीं दी गई तहरीर, पुलिस मान रही घटना को संदिग्ध
 खेत पर फसल की रखवाली कर रहे दो युवकों को बदमाशों ने शनिवार रात गोली मारकर घायल कर दिया। इनमें राहुल नाम के युवक को बरेली रेफर किया गया है। एक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी राहुल (21) पुत्र मायाधुनी और किशनपाल (23) शनिवार रात फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। आरोप है कि रात में करीब 12 बजे बदमाशों ने धावा बोलकर फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से दोनों घायल हो गए। रात में ही परिवार वाले जिला अस्पताल ले गए। जहां से राहुल को बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। अब तक रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है। इधर, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। एसओ रुकुमपाल सिंह का कहना है कि वह मामले में जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

---------
 
युवक को नहीं लगी थी गोली
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहवाजपुर में दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग के बाद एक पक्ष के रवि नाम के युवक ने खुद को गोली लगने का ड्रामा रचा था। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर ने इसे पकड़ लिया। रवि को गोली नहीं लगी थी। उसने अपने विरोधी पक्ष के खिलाफ कातिलाना हमले का मामला दर्ज कराने के लिए ऐसा किया था। 
शहर के मोहल्ला शहवाजपुर में शनिवार को जेनरेटर को लेकर हुए विवाद में रवि ने अपने भाइयों नीरज, सर्वेश और पप्पू के साथ मिलकर शिक्षक पंकज के घर पर पथराव कर दिया था। इसमें पंकज और उसका भाई ब्रजेश जख्मी हो गए। दोनों पक्षों ने नाजायज असलहों से फायरिंग भी की। बाद में पंकज पक्ष को फंसाने के लिए रवि पुत्र लटूरी ने खुद को गोली लगने का ड्रामा रचा। जिला अस्पताल में फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. राजेश वर्मा ने रवि का मेडिकल किया। इसमें उसको गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस को रवि की जेब से 315 बोर के कारतूस की बुलेट भी मिली। पुलिस का मानना है कि रवि ने पेट पर जख्म बनाकर मेडिकल के दौरान जख्म में छर्रे रखने की साजिश की थी। उसकी यह साजिश कामयाब नहीं हो सकी।
विज्ञापन

-----
घायल का मेडिकल फॉरेंसिक एक्सपर्ट से कराया गया। मेडिकल में युवक को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। रवि नाम के युवक के पास से 315 बोर का छर्रा भी मिला है। मामले में पड़ताल की जा रही है।
-एसपी उपाध्याय, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें