फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी चंदन सिंह को फिर बदायूं जेल लाया गया

Sat, 06 May 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला  ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
जेल में भिड़े कैदी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
-एक साल पहले पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार      
विज्ञापन

-जिला जेल में वेस्ट यूपी-पूर्वांचल के 16 नामी अपराधी
गोरखपुर के बड़े अपराधी देवकी नंदन उर्फ चंदन सिंह को एटा जेल से फिर बदायूं की जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। शुक्रवार को उसे यहां की जेल में लाया गया। वह एक साल पहले आगरा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान फरार हो गया था। हाल में ही आगरा में उसकी गिरफ्तारी की गई। इसके बाद से वह एटा जेल में बंद था। वहीं, चंदन सिंह के बदायूं जेल में फिर आने से यहां बड़े अपराधियों की संख्या 16 हो गई है। पहले से ही यहां की जेल में कई नामी अपराधी बंद हैं। इन सबको प्रशासनिक आधार पर बदायूं जेल में रखा गया है।       
विज्ञापन

गोरखपुर के चर्चित अपराधी देवकी नंदन उर्फ चंदन सिंह पर हत्या, अपहरण, लूट और डकैती जैसे संगीन अपराधों के तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसे अप्रैल 2016 में लखनऊ जेल से प्रशासनिक आधार पर बदायूं जेल में शिफ्ट किया गया था। चंदन सिंह को बदायूं जेल से 30 मई 2016 को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। अगले दिन 31 मई को वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला था। कुख्यात चंदन सिंह की गिरफ्तारी को गई पुलिस टीमों के साथ एसटीएफ और एसओजी को लगाया गया था। पुलिस ने चार दिन पहले चंदन सिंह को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे एटा जेल में शिफ्ट कर दिया गया। शुक्रवार को एक बार फिर से चंदन सिंह को बदायूं जेल में दाखिल कर दिया गया है। उसके आने के बाद जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें