फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख के भाई ने गरीब को पीटा

Thu, 22 Jan 2015 12:53 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद माफी निवासी बेचे पुत्र प्रेमराज बेहद गरीब हैं। उनको लोहिया आवास योजना के तहत आवास आवंटित हुआ है। घर बनाने के लिए बेचे को पचास हजार रुपये की पहली किस्त मिली थी। उन्होंने बीस हजार रुपये ईंट के भट्ठे पर जमा कर दिए। बेचे का आरोप है कि जब वह घर लौट रहे थे तभी सालारपुर की ब्लाक प्रमुख जैबुलनिशा के भाई मोहम्मद मियां ने उनको घेर लिया और कमीशन मांगा। कमीशन देने से मना करने पर मोहम्मद मियां ने अपने साथियों के साथ मारपीट करके उनसे तीस हजार रुपये लूट लिए। घायल बेचे थाने पहुंचे और घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ बिनावर जमीरुल हसन ने बताया कि मामला मारपीट का है। मोहम्मद मियां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें