फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनावर में बाइक सवार दंपति से दिनदहाड़े लूट

Fri, 11 Aug 2017 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपति से लूटपाट की। लूटपाट के बाद बदमाश भाग गए। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बिनावर थाने के गांव मोहम्मदी निवासी मोरपाल शुक्रवार को अपनी पत्नी पूनम के साथ बाइक से बिनावर आया था। शाम करीब चार बजे वह गांव लौट रहा था। बाइक जैसे ही बरेली-मथुरा हाईवे से निकल कर मोहम्मदी मोड़ पर पहुंची बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोर सिंह को तमंचे के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने मोर सिंह से मोबाइल, नकदी और उसकी पत्नी से सोने के कुंडल लूट लिए। लूटपाट करने के बाद बदमाश तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। एसओ ओमकार सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें