फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से लाखों का माल साफ

Fri, 07 Jul 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
-शहर के मोहल्ला हकीमबाड़ा में चोरों ने अंजाम दी वारदात, तीन घरों में नहीं हो सके सफल
विज्ञापन

शहर में सक्रिय चोरों ने बृहस्पतिवार रात मोहल्ला हकीमबाड़ा में दो घर खंगाल लिए। चोरों ने यहां तीन अन्य घरों के ताले तोड़कर चोरी की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इस दौरान आहट होने की वजह से चोर यहां से भाग गए। चोरी के दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। देर शाम तक पुलिस मामले में पड़ताल कर रही थी। रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।      
शहर कोतवाली के मोहल्ला हकीमबाड़ा निवासी अकरम खान की सास बुधवार को उसके घर आई हुई थीं। सास ने घर में 1.17 लाख रुपये निकालकर रख दिए। बृहस्पतिवार को उसकी सास रिश्तेदारी में चली गई। रात को परिवार के लोग घर में छत पर सो रहे थे। किसी वक्त मौका पाकर चोर घर में घुस आए। यहां से 1.17 लाख रुपये की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल साफ कर दिया। सुबह होने पर अकरम को चोरी के बारे में जानकारी हुई। इसी रात चोरों ने मोहल्ले के छोटे खान के घर को निशाना बनाया। यहां से भी चोर घर के ताले तोड़कर नकदी समेत करीब 80 हजार रुपये का माल साफ कर ले गए। पड़ोस में ही चोरों ने सुनील, अनीस और असगरी के घर में भी चोरी की कोशिश की। चोरों ने तीनों घरों के ताले तोड़ लिए। यहां चोर कामयाब नहीं हो सके। असगरी ने चार दिन पहले ही एक मकान बेचा था। शुक्रवार को अकरम और छोटे खान ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।       
विज्ञापन


शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ीं     
बदायूं। सिविल लाइंस और कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में अचानक इजाफा हो गया है। सिविल लाइंस क्षेत्र में खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के पास चोरों ने लगातार दो वारदातों को अंजाम दिया। यहां मंगलवार की रात एक मेंथा प्रोसेसिंग प्लांट से लाखों का मेंथा ऑयल चोरी कर लिया गया। बृहस्पतिवार की रात एक फोटो स्टेट की दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये का माल चोरों ने साफ कर दिया। कोतवाली क्षेत्र में महिला चोर गिरोह ने सराफा व्यापारी की दुकान से छह लाख रुपये के जेवर साफ किए। इसके बाद भी कोतवाली क्षेत्र में चोरी की चार वारदातें हो चुकी हैं।

चोरों ने जेवरात निकालकर संदूक घर के बाहर फेंका
चोरी की घटनाओं का वर्कआउट करने में नाकाम पुलिस को चोरों ने बृहस्पतिवार रात एक बार फिर चुनौती दे डाली। अहीरटोला मोहल्ले के व्यक्ति के घर में घुसे चोर संदूक उठा ले गए। संदूक में जेवरात और नकदी थी। बाद में इन लोगों ने माल निकाल कर संदूक घर के बाहर फेंक दिया।      
विज्ञापन

अहीरटोला मोहल्ला निवासी ओमपाल सिंह के घर में चोरी गुरुवार रात में करीब दो बजे हुई। गृहस्वामी धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार गया था। घर में उसके बेटी और बच्चे थे। देर रात दरवाजा बंद कर बच्चे बरामदे में सो गए। सुबह जागने पर बेटी ने दरवाजा खुला पाया। कमरे में रखा संदूक भी गायब था। भनक लगते ही आसपास के लोग भी ओमपाल के घर पहुंचे। बेटी ने अपने पिता को भी कॉल कर घर में चोरी से अवगत करा दिया। मोहल्ले के लोगों ने खोजबीन की तो खाली संदूक घर के पिछवाड़े खाली पड़ा मिला। गृहस्वामी के बच्चों का कहना है कि संदूक में सोने की चेन, सोने की देे अंगूठी, चांदी की पायजेब और 20  हजार रुपया नकद रखे थे। चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में अब तक तहरीर नहीं दी है। गृहस्वामी की बेटी का कहना है कि देर शाम तक उसके पिता के लौटने  पर ही तहरीर दी जाएगी। बता दें कि पिछले दो-तीन महीनों से चोरी की कई बड़ी घटनाएं हुई लेकिन पुलिस अब तक किसी भी घटना का वर्कआउट नहीं कर पाई है। इससे चोरों के हौसले भी बुलंद हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें