फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को खेत से निकालने के विवाद में पीटा

Sun, 06 Dec 2015 08:44 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना शनिवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव सुक्की के मढैय़ा की है। गांव निवासी लटूरी सिंह का कहना है कि उसके खेत में दबंगों के पशु घुस आए और खड़ी फसल में नुकसान करने लगे। जब उसने नुकसान की बात कहते हुए दबंगों से पशुओं को निकाल लेने की कहा तो उसे और परिवार के शेरसिंह, विरजावती, रामवती, हीरासिंह, लटूरी को लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया और जान से मार देने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित किसान ने गांव के ही डल्लू, नेमसिंह और नौवत को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें