फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदपुरा में आग से घर जला, हजारों का नुकसान

Tue, 28 Jul 2015 12:03 AM IST
बिसौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चंदपुरा में आग में एक बेवा का घर राख हो गया। बेटी के हाथ पीले करने के लिए मेहनत मजदूरी कर इकठ्ठे किए गए दस हजार रुपये भी आग की भेंट चढ़ गए।  
विज्ञापन

कोतवाली के गांव चंदपुरा में चूल्हे पर खाना बनाते समय उठी चिंगारी ने बेवा अफसरी का घर राख कर दिया। चूल्हे से उठी चिंगारी से छप्पर जलने लगा। जब तक छप्पर की आग बुझ पाती, तब तक आग ने कमरे के उपर पड़ी कडिय़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आस-पड़ोस के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तक देर हो चुकी थी। आग से दस हजार रुपये, जेवर, कपड़े और घरेलू सामान जल गया। अफसरी के तीन बेटियां और एक बेटा है। जवान हो चुकी बेटी के हाथ पीले करने के लिए अफसरी ने पेट काटकर दस हजार रुपये जुटाए थे,  उन्हें भी आग लील गई। हाथ में जले नोट लेकर अफसरी फफक-फफककर रो रही थी। यह देखकर गांव वालों की आखें भी नम हो गईं। लेखपाल ने नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट एसडीएम गुलाब चंद्र को सौंप दी है।
विज्ञापन

 
...अब आग ने जलाए सपने
बिसौली। यह वक्त की मार ही तो है, तीन साल पहले शौहर अलीजान की मौत हो गई। अब आग ने जो कुछ जमा किया था,  उसको लील लिया। पति की मौत के बाद अफसरी ने मेहनत-मजदूरी कर परिवार पाला था। इसी में से पैसा जोड़कर बड़ी बेटी शबीना की शादी के लिए ये रकम एकत्र की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें