फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन पुलिंग कर बीच पुल पर रोकी ट्रेन

Wed, 06 Sep 2017 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज से बरेली सिटी को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में किसी ने कछला में बीच पुल पर चेन पुलिंग कर दी। पुल पर चेन पुलिंग होने से चालक को ट्रेन की बोगियों के ऊपर चढ़कर चेन पुलिंग की बोगी तक पहुंचना पड़ा। इसके बाद ट्रेन चली। इसके चलते कासगंज की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को भी वितरोई स्टेशन पर रोकना पड़ गया। मामला मंगलवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे का है। कासगंज से बरेली सिटी को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 55357 अपने निर्धारित वक्त पर कछला पुल के कासगंज वाले छोर पर पहुंची। ट्रेन बीच पुल पर पहुंची, उसी दौरान किसी ने बोगी में चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन के अचानक रूकते ही चालक योगेश कुमार ने गार्ड से बात की। चूंकि पुल पर पैदल गुजरने के लिए जगह नहीं है, सो चालक ट्रेन बोगियों पर चढ़कर चेन पुलिंग वाली बोगी तक पहुंचा। इसमें चालक को करीब आधे घंटे का समय लग गया। 
विज्ञापन

 उधर, चेन पुलिंग की वजह से बीच पुल पर ट्रेन खड़ी होने से इज्जतनगर कंट्रोल रूम से कासगंज को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को वितरोई स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके चलते करीब आधा घंटे तक दोनों ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें