फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलफोन के स्थान पर शीशा थमाकर ठगे 25 सौ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सीधे-साधे लोगों को ठगने के लिए शातिर दिमाग नया फंडा अख्तियार कर ही लेते हैं। ऐसा ही एक नमूना मंगलवार को बाजार में देखने को मिला। गुजरात से घर लौटते वक्त दो सगे भाइयों को ठगों ने 25 सौ रुपये में नया सेलफोन बेचा। ठग के जाने के बाद कवर खोला तो सेलफोन नहीं, बल्कि अंदर रखा उसी आकार का शीशा निकला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसुआ निवासी महेश के दो बेटे वीरेंद्र और ह्रदेश गुजरात के चकोदरा में काम करते हैं। दोनों सुबह यहां पहुंचे। घर जाने से पहले बाजार में दोनों ने घरेलू सामान की खरीददारी की। बाजार में उन्हें एक युवक मिला। उसने टच स्क्रीन सेलफोन दिखाकर सौदा 25 सौ रुपए में कर दिया। रुपये भी दे देकर उन्होंने ऊपर से कवर चढ़ा सेलफोन ले लिया।
अच्छे ब्रांड का सस्ते सेलफोन खरीदे जाने की खुशी उस वक्त काफूर हो गई जब ह्रदेश ने वीरेंद्र से सेलफोन में सिम डालने की बात कही। कवर से जैसे ही उसे बाहर निकाला तो सेलफोन नहीं था। सेलफोन के आकार का शीशे का टुकड़ा देख दोनों ने ठगों की तलाश में बाजार छान मारा, लेकिन ठग कहीं भी नजर नहीं आया। बाद में अपनी किस्मत को कोसते हुए दोनों घर चले गए।
विज्ञापन


कछला रोड बाजार स्थित किराना की दुकान में नकब लगाकर चोरी कर ली गई। चोर गुल्लक से 35 हजार रुपया निकाल ले गए। चोरी की घटना सोमवार रात की है। नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी बॉबी वार्ष्णेय की दुकान कछला रोड बाजार में है। बॉबी तड़के दुकान पर पहुंचा तो सामान तो ठीकठाक मिला लेकिन गुल्लक से 35 हजार रुपये गायब थे। दुकान में नकब से दीवार में बड़ा छेद देख उसे चोरी का अहसास हो गया। किराना दुकानदार ने चोरों तक पहुंचने को आसपास इलाके में छानबीन भी की लेकिन पता न हीं लग पाया। कोतवाली पहुंचकर बॉबी ने पुलिस को भी चोरी की घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें