फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ताल के बाद लखनऊ रवाना हुई सीबीआई टीम

Fri, 24 Mar 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
-दो दिन डाला बदायूं में डेरा, कई लोगों से पूछताछ की
विज्ञापन

सीबीआई की विशेष अपराध शाखा की टीम रिटायर्ड इंजीनियर दंपति और उमेश यादव मामले में पड़ताल के बाद लखनऊ रवाना हो गई है। जांच एजेंसी की टीम ने दो दिन तक बदायूं में डेरा डाले रखा था। हालांकि, सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी को दोनों मामलों में ठोस क्लू की अब भी जरूरत है। 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ब्रह्मपुर में रिटायर्ड इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता (75) और उनकी पत्नी सन्नो गुप्ता (70) की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव आठ अप्रैल 2015 को घर की रसोई में मिले थे। सितंबर 2016 में यह मामला सीबीआई की विशेष अपराध शाखा को सौंप दिया गया। दूसरा मामला इस्लामनगर थाने के गांव सिठौली से 31 जुलाई 2014 को लापता हुए उमेश यादव का है। इस मामले में भी सीबीआई की विशेष अपराध शाखा जांच कर रही है। मामले में जांच के लिए सीबीआई के डीएसपी वी दीक्षित टीम के साथ बुधवार को बदायूं पहुंचे थे। निरीक्षण भवन गेस्ट हाउस में उन्होंने दोनों मामलों में कई लोगों से पूछताछ की। दो दिन की पूछताछ के बाद टीम शुक्रवार को लखनऊ रवाना हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें