फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
बदायूं से सवारियों को लेकर उसहैत की ओर जा रही निजी बस सिविल लाइंस थाने के गांव रसूलपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद बस की बैट्री में शार्ट सर्किट हो गया। अचानक बस में धुआं उठने लगा। बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। सभी आनन-फानन में नीचे उतर गए। कुछ ही देर में बस को आग की लपटों ने घेर लिया। खबर फायर ब्रिगेड को दी गई। नरेंद्र पाल शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसे के बाद बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक दोनों वाहनों को छोड़कर भाग गए। बस किसकी है इस बारे में अभी पुलिस को भी पता नहीं लग सका है।