फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर के बाहर फेंके किसान विकास पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
साहकारा मोहल्ले में विनोद शर्मा के घर से चोरी सामान में से दो लाख रुपये के किसान विकास पत्र और किरायेदार के कपड़े पड़े मिले गए। विनोद शर्मा के घर को चोरों ने एक अप्रैल की रात निशाना बना लिया था। चोर करीब 50 हजार रुपये की नगदी के अलावा तीन गैस सिलेंडर और कीमती सामान निकाल ले गए थे। चोरी गए सामान में दो लाख रुपये के किसान विकास पत्र भी शामिल थे। खोजबीन में जुटे गृहस्वामी विनोद और किरायेदार सत्यवीर सिंह को दो दिन पहले घर के पास ही सूनसान स्थान पर एक थैला पड़ा मिला। थैला में किसान विकास पत्र थे। माना जा रहा है कि चोरों ने उन्हें रद्दी कागज समझ कर फेंक दिया था। चोरी गए अन्य सामान का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें