कंचन अपहरण का नाटक कर अपने ही जाल में फंस गया। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि 18 फरवरी को कोतवाली के गांव करखेड़ी निवासी कंचन पुत्र मोतीराम खेत पर गया और घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस तभी से कंचन को तलाशने में जुट गई। इधर, दो दिन पूर्व पुलिस ने कंचन को उसके समधी वेदराम निवासी रूदायन के यहां पकड़ लिया। पुलिस ने इस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर कंचन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।