फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बुग्गी चालक की मौत

Thu, 12 May 2016 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गुस्साए परिजनों ने किया प्रदर्शन
 बिसौली-बिल्सी मार्ग स्थित गांव परौली के पास गुुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बुग्गी में टक्कर मार दी। इसमें चालक जगदीश की मौत हो गई। मृतक के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने उनको बड़ी मुश्किल से समझाया। थाना क्षेत्र के गांव परौली निवासी कल्लू उर्फ जगदीश माहेश्वरी (45) पुत्र कैलाश बाबू सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने घोड़ा-बुग्गी से कुछ सामान लेने के लिए बिल्सी की ओर जा रहा था। तभी बिल्सी की ओर से बिसौली जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुग्गी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुस्साए परिजनों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए। मृतक के भाई मुकेश कुमार की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें