एसडीएम को ज्ञापन देने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
धरना-प्रदर्शन की तैयारी में लगे बची गांव के लोग
उसावां ब्लाक के गांव बची में तालाब पाटने के मामले में ग्राम प्रधान के खिलाफ कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई न होने लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों के मुताबिक धार्मिक मान्यताओं से जुड़े इस तालाब को यदि पाटा गया तो वे लोग धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
गांव के बुजुर्ग कहते हैं कि सुबह के समय मवेशियों को लेकर तालाब के किनारे चले जाना, दोपहर में बच्चों और मवेशियों का तालाब में नहाना, तालाब किनारे लगे पेड़ों की छांव में खेलना, पेड़ से चढ़कर पानी में कूदना, तैराकी के नाम पर पानी में छपाछप करना अब महज याद बनकर रह गया है। गांव के बाहर स्थित इस तालाब का प्रयोग तमाम कार्यों के लिए किया जाता था। इस तालाब को ग्राम प्रधान ने श्मशान घाट बनाने के उद्देश्य से तालाब पाटा जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों को इससे तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि गांव के नागरिक परेशान है। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि इस तालाब में रक्षाबंधन के दिन भुजरियां प्रवाहित करने के साथ शादी-विवाह के बाद मंडप विसर्जन किया जाता था।
धार्मिक और बचपन लगाव होने की वजह से ग्रामीण तालाब पाटने का विरोध कर रहे हैं। इस वजह से दातागंज के एसडीएम को ज्ञापन देकर तालाब को पाटने की मांग की गई, लेकिन उस मामले में कोई कार्रवाई न होने से परेशान ग्रामीण धरना-प्रदर्शन की तैयारी कर हैं। ग्रामीण मुनीश यादव, नेकराम यादव, अशर्फीलाल यादव, सत्यपाल यादव, ओमवीर सिंह, विजय यादव, भूरे सिंह, देशराज यादव, सुखवीर, रघुवीर, सुरेंद्र सिंह ,रक्षपाल, राज वीर, शाहजादे, धर्मपाल आदि ने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।