फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के ताले तोड़कर दो  लाख का माल चोरी

Tue, 27 Dec 2016 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहसवान के मोहल्ला नई बस्ती में रविवार रात घटना
 चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर नकदी, जेवर और बर्तन समेत करीब दो लाख रुपये का सामान साफ कर दिया। गृह स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी जमील अहमद सोमवार रात एक शादी में शामिल होने परिवार के साथ मोहल्ला शहवाजपुर गया था। घर में ताले पड़े हुए थे। मौका पाकर चोरों ने ताले तोड़ लिए। घर में घुसकर 22 सौ रुपये नकदी, पीतल-तांबे के 90 बर्तन और जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का माल साफ कर दिया। घर पहुंचने पर जमीन को चोरी के बारे में जानकारी हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने को उसने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वाहन चोर गिरोह सक्रिय, एक और बाइक चोरी
बदायूं (ब्यूरो)। शहर की मधुवन कॉलोनी से बाइक चोरों ने बाइक चोरी कर ली। मधुवन कॉलोनी निवासी प्रशांत पटेल उर्फ टिंकू की काले रंग की पैशन प्रो बाइक उनके घर के बाहर खड़ी थी। सोमवार दोपहर मौका पाकर चोर बाइक ले गए। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। बता दें कि शहर में वाहन चोर लगातार बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें