फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सोता मिला बालक, शोर मचा अपहरण का

Sun, 09 Oct 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
शनिवार शाम को निजामपुर गांव घर से अचानक गुम बालक को लेकर ऐसा शोर मचा कि पुलिस के हाथ-पैर भी फूल गए। अपहरण की आशंका पर कोतवाली समेत कादरचौक पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर ली। संदिग्धों की तलाशी भी ली गई। करीब दो घंटा बाद घरवालों को बालक जब छत पर सोता मिला तो परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी अवनीश का आठ वर्षीय बेटा मंजेश उर्फ गोलू परिवार के बच्चों के साथ घर के बाहर खेलने को निकल गया। घरवालों को उसके साथी तो मिल गए लेकिन मंजेश नजर नहीं आया। मंजेश के बाबा कल्यान सिंह ने कोतवाली फोन कर दिया। पुलिस को भी यही बताया गया कि मंजेश का अपहरण हो गया है। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने सीओ प्रदीप यादव को भी कॉल कर बुला लिया। 
करीब दो घंटा बाद अवनीश के परिवार की एक महिला छत पर पहुंची तो मंजेश सोता मिल गया। यह बात पुलिस को पता लगी तो उसने भी राहत की सांस की। पुलिस ने घर पहुंचकर मंजेश से भी बात की। एसएसआई हरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मंजेश जब नजर नहीं आया तो घरवालों को गलतफहमी हो गई थी लेकिन किसी ने सच्चाई पर गौर करने की बजाय बालक के अपहरण का शोर मचा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें