फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो पलटी, 11 श्रद्धालुु घायल, तीन गंभीर

Wed, 15 Jun 2016 10:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 सहसवान कछला मार्ग पर तेज गति से जा रही बोलेरो असंतुलित होकर पलट गई। इसमें सवार 11 श्रद्धालु घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। बोलेरो  में सवार लोग गंगा स्नान के लिए कछला जा रहे थे। तेज गति होने के कारण गाड़ी जहांगीराबाद मोड पर असंतुलित होकर पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए। उन्होंने फंसे हुए लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। घायलों में मोहल्ला गोपालगंज की छोटी, राजो, नीरज, पप्पू, मुन्नी, संतोष और सैफुल्लागंज की हरप्यारी, सुमन, शिवानी, विमलेश और शीतल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। विमलेश, पप्पू और मुन्नी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें