फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से कागजात, रकम लेकर भागा उचक्का

Wed, 15 Jun 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
देवरिया के सिविल लाइंस के एक बैंक में रुपये जमा करने गए व्यक्ति का रुपये और जरूरी कागजात लेकर उचक्का भाग गया। जानकारी होते ही पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा। इसमें उचक्का का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली के बढ़या बुजुर्ग गांव के रामअधार चौहान बुधवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे सिविल लाइंस स्थित केनरा बैंक में 45 हजार रुपये जमा करने गए थे। रामअधार का कहना है कि रुपये जमा करने के लिए फार्म भरने लगा था। इसी बीच उचक्का पास में आया। रुपये से भरा पॉलीथिन लेकर भाग गया। उसमें कुछ और जरूरी कागजात रखे हुए थे। जैसे ही उन्हें जानकारी हुई कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की रिकॉडिंग देखा। इसमें उचक्का रुपये से भरा हुआ पॉलीथिन लेकर भागते हुए दिखाई दे रहा है। प्रभारी कोतवाल अनिल पांडेय का कहना है कि सूचना के बाद सारी जानकारी ली गई है। फुटेज में दिख रहे उचक्का की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें