दातागंज में बरेली रोड पर गांव भटौली के पास हादसा
अज्ञात बोलेरो की टक्कर से दातागंज-बरेली रोड पर सोमवार रात अधेड़ ग्रामीण की मौत हो गई। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वालों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
दातागंज कोतवाली के गांव धरेली निवासी राम सिंह (50) पुत्र जीवन सिंह सोमवार को घर से काम से निकला था। रात को वह वापस लौट रहा था। राम सिंह पैदल था। उसे बरेली रोड पर भटौली गांव के पास दातागंज की ओर से आ रही अज्ञात बोलेरो ने रौंद दिया। राम सिंह की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो का चालक मय बोलेरो के मौके से भाग निकला।