फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित पोस्ट पर भाजपा नेता हिरासत में फेसबुक साझा की पोस्ट, थाने पर जुटे भाजपाई

Tue, 05 Jul 2016 12:01 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 भाजपा युवा मोर्चा नेता संजीव गुप्ता फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट को साझा करके मुश्किल में फंस गए हैं। पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया है। देर रात तक थाने पर भाजपा नेताओं की भीड़ जमा रही। हालांकि, पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कीहै। पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

उझानी निवासी संजीव गुप्ता भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हैं। उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट पर सेवा ठाकुर नाम की हिंदूवादी नेता की एक विवादित पोस्ट को साझा कर लिया था। इस पोस्ट के बारे में जानकारी मिलने पर सोमवार को एक पक्ष के लोगों ने कोतवाली में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने संजीव गुप्ता को हिरासत में ले लिया। भाजपा नेता को हिरासत में लिए जाने की खबर पर उझानी नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार, योगेश प्रताप सिंह समेत पूरी नगर कमेटी कोतवाली  पहुंच गई। देर रात पूर्व विधायक महेश गुप्ता, भाजपा नेता मनोज कृष्ण गुप्ता, राजेश कुमार सिंह आदि समेत सैकड़ों भाजपाई उझानी कोतवाली में जमा थे। संजीव गुप्ता का कहना है कि उन्होंने कोई पोस्ट नहीं की। एक पोस्ट धोखे से उसने शेयर हो गई थी। इधर, इंस्पेक्टर गोपीचंद्र यादव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें