बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक बाइक सवार किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। दो दिन में गोली मारने की यह दूसरी घटना है। समीप के गाव गंधरोली निवासी दिनेश पुत्र पाल सिंह बिसौली से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही उसकी बाइक रानेट चौराहे पर पहुंची, पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन हमलावरों ने उन पर फायर कर दिया। गोली उनके कंधे में लगी। आसपास खड़े लोगाें ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहे। दिनेश ने गांव के ही राजवीर समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताते हैं कि राजवीर और दिनेश के बीच रंजिश चल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।