फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टकराकर टाटा 407 पलटी, दो की मौत

Mon, 11 Jan 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी थाने के गांव हैवतपुर निवासी पीतांबर (55) पुत्र इंद्रलोक अपनी बेटी के रिश्ते के लिए लड़का देखने इस्लामनगर आए थे। शाम को यहां से वापस हैवतपुर जाने के लिए वह एक टाटा 407 वाहन में सवार हो गए। रास्ते में गांव कुंदावली के पास टाटा 407 सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। चालक संतुलन खो बैठा। इससे वाहन खाई में पलट गया। हादसे में  टाटा 407 में सवार पीतांबर की मौत हो गई। बाइक सवार इस्लामनगर के गांव करियामई निवासी ओमकार (38) पुत्र महेंद्र और श्रीपाल गंभीर घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए चंदौसी ले जाया गया। वहां ओमकार ने भी दम तोड़ दिया। घायल की हालत भी गंभीर है। पुलिस ने टाटा 407 वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद महेंद्र और पीतांबर के परिवारों में कोहराम का माहौल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें