फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामुन तोड़ने के विवाद में दो समुदाय के लोग भिड़े

Tue, 26 Jul 2016 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी के गांव मई और फैजगंज के खेड़ादास में टकराव, सात लोग घायल
विज्ञापन

 संभल जिले के थाना चंदौसी के गांव मई और फैजगंज बेहटा के खेड़ादास के ग्रामीणों के बीच जामुन तोड़ने को लेकर हुए विवाद में बाद सांप्रदायिक टकराव हो गया। दोनों गांवों के इसमें सात लोग घायल हुए हैं। स्थिति को देखते हुए कई थानों के फोर्स के साथ दोनों गांवों में पीएसी को भी तैनात कर दिया गया है। तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसपी देहात संजय राय और सीओ बिसौली अजय शर्मा ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
गांव खेड़ादास के एक बाग में दो दिन पहले मई गांव के कुछ किशोर जामुन तोड़ने आए थे। खेड़ादास गांव के किशोर भी यहां जामुन तोड़ रहे थे। इन लोगों ने पड़ोसी गांव मई के लोगों का विरोध किया, तो मई गांव के लड़कों ने खेड़ादास के लड़कों को पीट दिया। मंगलवार को मई गांव के लड़के फिर से जामुन तोड़ने खेड़ादास पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने इनको घेरकर पीट दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें इस्माइल, कल्लू, शाहिल और खेड़ादास के राजू, झाऊ, विनोद, सोनू घायल हो गए। इसके बाद दोनों गांवों के लोग आमने-सामने आ गए। एनसीआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

शाम को बात बढ़ने पर दोनों गांवों के बीच हवाई फायरिंग हुई। चंदौसी, फैजगंज बेहटा समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों गांवों के लोगों को खदेड़ा। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात कर दिया गया है। एसपी देहात संजय राय और सीओ बिसौली कई घंटे तक मौके पर जमे रहे। पुलिस का दावा है कि स्थिति अब शांत है।
------
भगदड़ में सिपाही की रायफल की मैग्जीन गुम
आसफपुर। दोनों गांवों के बीच टकराव के दौरान जब पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा तब भगदड़ मच गई। चंदौसी कोतवाली के एक सिपाही की रायफल की मैग्जीन भी भगदड़ के दौरान कहीं गुम हो गई। पुलिस देर शाम तक मैग्जीन तलाशती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

------
स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। दोनों गांवों के कुछ लड़कों के बीच जामुन तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। इससे टकराव की स्थिति बनी थी। एनसीआर दर्ज कर ली गई है। अब दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। तनाव वाली कोई बात नहीं है।
-संजय राय, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें