फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 25 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो सहसवान।
विज्ञापन
यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के हमीरपुर का है।
विज्ञापन
होली का रंग लगाने में पिचकारी टूटने पर हो गया था विवाद
विज्ञापन

सहसवान के गांव ज्वालापुर में गुरुवार को हुई वारदात
तीन सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा

 कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्वालापुर में गुरुवार सुबह बच्चों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक पक्ष के लोगों ने ओमशंकर नाम के ग्रामीण को लाठियों से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल ओमशंकर की इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की ओर से तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
घटना गुरुवार सुबह सहसवान कोतवाली के गांव ज्वालापुर में घटी। ओमशंकर के बच्चों ने जीवाराम के बच्चों को रंग लगा दिया। रंग लगाने के दौरान ही जीवाराम के बच्चों की पिचकारी टूट गई और उनमें झगड़ा होने लगा। इस पर ओमशंकर बच्चों में बीच बचाव करने आ गया। इसी दौरान जीवाराम और ओमशंकर में तकरार हो गई। जीवाराम ने अपने भाई यादराम और मुन्ना लाल के साथ मिलकर ओमशंकर को लाठी डंडों से बुरी तरह पीट दिया। पिटाई से ओमशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले बेहोशी की हालत में ओमशंकर को लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां से ओमशंकर को जिला अस्पताल भेज दिया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिवार वाले शव लेकर वापस गांव आ गए। यहां मृतक के परिवार वालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे जाम करने की कोशिश भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई जगदीश की ओर से जीवाराम, यादराम और मुन्ना लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। घटना के बाद ओमशंकर के पुत्र सत्यदेव, नवल किशोर और पुत्री पूजा बदहवास हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें