थाना क्षेत्र के गांव कनऊखेड़ा निवासी नन्हें ने बताया कि उसका सात वर्षीय बेटा विशाल गांव के पास ही जंगल में घास काट रहा था। गांव के ही दबंग लल्लू पुत्र बादाम सिंह ने उसके पुत्र पर अपने खेत से बरसीम काट लेने का आरोप लगाया। विशाल ने मना किया तो पहले तो उसे गालियां दीं और पीटते हुए गांव ले आए। इसके बाद भी उसे बांधकर बुरी तरह से पीटा। पिटाई के समय वह रोता-विलखता रहा लेकिन निर्दयी उसे पीटते रहे। जिसके चलते जने शरीर में कई जगहों पर गंभीर चोटें आई है। पीड़ित विशाल के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज न कर मामले की जांच करने की बात कहकर टरका दिया। पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपी दबंग किस्म के व्यक्ति है। इसीलिए पुलिस ने भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। थाना पुलिस से निराश होकर उसने एसएसपी से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।